खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध नहीं होने पर क्वारंटाइन सेंटर पर हंगामा
फतुहा। बलवा हाईस्कूल स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों ने खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध नहीं कराए जाने पर रविवार को हंगामा करने लगे। लोगों ने बताया कि इस सेंटर पर अभी तक किसी भी प्रवासी को न तो साबुन दिया गया है, न ही मास्क और अन्य सामान। जबकि यहां तीन पहले सेंटर बनाया गया है। यह देख जाप नेता बबलू यादव भी सेंटर पर पहुंच गए तथा प्रवासियों के लिए खाने-पीने के सामान के साथ-साथ अन्य जरुरी सामानों की भी पूर्ति किए जाने की मांग करने लगे। हंगामे की खबर जानते हुए स्थानीय पुलिस भी इस सेंटर पर पहुंची तो पता चला कि इस सेंटर पर प्रवासियों के भोजन की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रवासियों का भोजन 9 किलोमीटर दूर फतुहा हाईस्कूल स्थित क्वारंटाइन सेंटर से मंगाया जाता है। इसके बाद प्रवासियों को भोजन दिया जाता है। जबकि इस सेंटर पर करीब 40 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। जब फतुहा से भोजन का पैकेट आया तो सभी प्रवासी शांत हुए। इसके बाद इस पंचायत के मुखिया के द्वारा जरुरी सामानों की पूर्ति किए जाने का आश्वासन दिया गया। वहीं बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि हर क्वारंटाइन सेंटर पर जरुरी के सभी सामान की आपूर्ति की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=PcI03zLKpW8&feature=youtu.be

