शराब बिक्री के खिलाफ अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष का अनशन सातवें दिन भी जारी
पटना।कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण के रूप में आज पूरे देश मे फैल चुका है।लॉक डाउन में शराब की दुकान खोलने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर का अनिश्चित कालीन अनशन आज सातवे दिन भी जारी रहा।कंकड़बाग के दक्षिणी चांदमारी रोड के चाँदवंती बालाजी अपार्टमेंट स्थित अपने आवास में श्री राठौर अनशन पर बैठे है।श्री राठौर का स्वास्थ्य धीरे-धीरे गिर रहा है। श्री राठौर ने कहा कि सरकार एक तरफ चिकित्सको और पुलिस को लगा कर लोगों को बचाने में लगी हुई हैं। वही शराब की दुकान खोल कर लोगों को मौत के मुह में भेज रही है।लॉकडौन में शराब की बिक्री शुरू कर केंद्र सरकार ने लोगों को मरने के लिये बिबस कर रही हैं।उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि शरीर में इम्युनिटी कम होगी वह करोना से पीड़ित हो जायेगा,जबकि शराब पीने से इम्युनिटी कम तो होती ही है और पीने वाला संक्रमित भी होता है।सरकार पीने के लिये छूट दे रखी है।अमेरिका शराब को करोना का सारथी मान चुका है । इसलिये सरकार को बिना देरी किये शराब बिक्री पर रोक लगानी चाहिए।अगर शराब की दुकान बंद नहीं हुई तो अपने देश को भी अमेरिका – इटली बनने से कोई रोक नहीं सकता हैं। जब तक शराब दुकान लोकडौन में बन्द करने का आदेश नहीं निकलता है तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

आज भी कई लोगों ने आकर अनशन पर बैठे धनवंत सिंह राठौर से मुलाकात की।अनशन स्थल पर आज आने वालों में डॉ विनय बिहारी सिंह अध्यक्ष महाराणा प्रताप भामाशाह सेना, इंद्रजीत प्रसाद, रत्नेश कुमार सिंह, अमर सिंह,अर्जुन कुमार सिंह ,पवन कुमार सिंह, सुनील यादव,प्रेम जायसवाल,राहुल कुमार ,अनिल सिंह,राजनाथ सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

