कोरोना का हॉटस्पाट बन रहा बाढ़, बिहार में मिले 24 नए मरीज, 20 दिन का बच्चा पॉजिटिव
पटना। लॉकडाउन में मिले छूट के कारण बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जहां एक ओर बिहार सरकार कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर चिंता में डूबी है। बुधवार को बीती रात 29 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद आज देर शाम 24 नए मरीज सामने आए हैं। पटना में मिले 4 मरीजों में एक मात्र 20 दिन का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 932 हो गयी है। पटना के राजाबाजार से 1, अगमकुआं से 1 और बेलछी से 2, आरा के जगदीशपुर से 7, मधुबनी से 1, कैमूर से 1, बांका से 4, सिवान से 4, मुजफ्फरपुर से 3 केस मिले हैं। पटना के राजाबाजार में 26 साल की महिला और अगमकुंआ में 37 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। वहीं बेलछी हॉटस्पाट बनकर उभर रहा है। यहां 20 दिन का बच्चा और 49 साल के पुरूष मिले हैं। वहीं कोरोना ने बिहार के 38 में से 37 जिलों में अपना पांव पसार चुका है। कोरोना से सिर्फ एक जिला जमुई बचा है। पटना निवासी एक महिला मरीज की मौत हो गई है।

#BiharFightsCorona 2nd update of the day.24 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 932.the details are as follows.we are ascertaining their further infection trail. pic.twitter.com/9yC3pVbb31
— Sanjay Kumar (@sanjayjavin) May 13, 2020
स्वास्थ्य विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य में क्वारंटाइन केंद्रो की संख्या 307 हैं, जिसमें कमरों की संख्या 7789 है और क्वारंटाइन केंद्रो में आवासित व्यक्तियों की संख्या 2587 है। जबकि आइसोलेशन सेंटर में मरीजों की संख्या 516 है। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। अब तक राज्य में लगभग एक करोड़ 40 लाख 45 हजार घरों का सर्वेक्षण कराया जा चुका है। जिसमें कुल दस करोड़ चालीस लाख व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इनमें 3849 व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं, जिनमें बुखार, खांसी एवं सांस लेने में तकलीफ है।
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि बिहार में अभी 516 केस एक्टिव हैं। पटना में 89 में 35 मरीज ठीक हुए हैं, रोहतास में 75 में 41, सीवान में 34 में से 32, नालंदा 63 में 36, मुंगेर में 116 में 64, पं. चंपारण में 25 में से मात्र 3 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि बिहार में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें मुंगेर, वैशाली, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सासाराम, पटना के बेलछी के एक व्यक्ति और आलमगंज में एक महिला मरीज शामिल है।

