स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्री सीधे पहुंचेंगे अपने घरों में,14 दिन तक रहना होगा होम क्वॉरेंटाइन,संदिग्ध किए जाएंगे आइसोलेट
पटना।रेलवे के द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल ट्रेन से बिहार आने वाले यात्रियों को 14 दिनों के होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। बिहार सरकार ने विशेष दिशा निर्देश के साथ इस संबंध में गाइडलाइंस जारी किए हैं।कल सुबह 5:00 बजे दिल्ली से चलने वाली स्पेशल ट्रेन पटना पहुंचेगी।श्रमिक स्पेशल से बिहार पहुंचने वाली यात्रियों को सरकार के द्वारा 21 दिनों तक क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर रखा जाता था।मगर स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहना होगा।हालांकि रेलवे के द्वारा स्टेशन पर उतरने के दौरान उक्त सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान अगर किसी व्यक्ति को संदिग्ध माना जाता है।तो उसे आइसोलेट किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि प्रवासी बिहारियों के आने के क्रम में लगातार राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि होती जा रही हैं। दरअसल भारी संख्या में गत दिनों मजदूर तथा छात्र बिहार पहुंचे हैं।जिनमें कई पॉजिटिव लक्षणों वाले मरीज भी शामिल थे।बिहार सरकार ने अपने जारी गाइडलाइन में कहा है कि इस दौरान अंतर राज्यीय मूवमेंट बढ़ाए जाएंगे।ताकि ट्रेन से आने वाले यात्रियों को,जो दूसरों जिले के रहने वाले हैं,उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जा सके।गौरतलब है कि देश के अलग-अलग राज्यों से बिहार के लिए आने वाले श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में भी चढ़ने वाले मजदूरों की वहां हेल्थ टेस्ट की जाती है। मगर बिहार पहुंचते ही राज्य सरकार के द्वारा उन्हें 21 दिनों तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाता है।वही स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों को राहत देते हुए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि संदिग्ध को छोड़कर बाकी सभी यात्री 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहेंगे।


