लॉक डाउन के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे पटना,राज्य सरकार ने दी थी विशेष अनुमति
पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच प्रदेश के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य सरकार से स्पेशल परमिशन प्राप्त कर पटना पहुंच गए हैं।राज्य के राजनीतिक गलियारों के लिए यह एक बड़ी खबर है। तेजस्वी यादव लॉक डाउन के दौरान ही सड़क मार्ग से पटना पहुंचे हैं।बताया जाता है कि कल देर रात्रि नेता प्रतिपक्ष सर्कुलर रोड स्थित अपनी माता राबड़ी देवी के आवास में पहुंचे हैं।बिहार सरकार ने लॉक डाउन के दौरान राज्य लौटने के लिए नेता प्रतिपक्ष को विशेष अनुमति प्रदान की थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव सीधे 10 सर्कुलर रोड स्थित अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए लॉक डाउन के बाद से जदयू-भाजपा के नेता प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर गायब रहने का आरोप लगाते हुए हमलावर रहे हैं। ज्ञात जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मुख्यमंत्री के द्वारा आहूत सर्वदलीय बैठक में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के बाहर रहकर ही तकनीकी माध्यमों से जुड़े थे।हालांकि अभी यह जानकारी नहीं सामने आई है कि इतने दिनों तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहां थे।बताया जाता है कि लॉक डाउन की अवधि के चौथी बार बढ़ने के आसार को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राज्य सरकार से विशेष अनुमति प्राप्त कर पटना लौटना ही पड़ा। फिलहाल वह 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास में है।


