December 5, 2025

महिला संगठनों ने सफूरा के संघर्ष के साथ दिखायी एकजुटता, पटना में कई जगह कार्यक्रम आयोजित

पटना। एडवा, ऐपवा, बिहार महिला समाज और अन्य महिला संगठनों ने सफूरा जरगर के संघर्ष के साथ एकजुटता दिखाया। पटना में एडवा की पटना जिला अध्यक्ष सुनीता सिन्हा और जिला सचिव सरिता पांडेय के नेतृत्व में पटना में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में संजू देवी, कल्पना, कौशल्या, रेणु, प्रमिला ऐपवा की मीना तिवारी, बिहार महिला समाज की निवेदिता झा और अन्य लोग विरोध कार्यक्रम में शामिल हुई।


कार्यक्रम के माध्यम से एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि सफूरा जरगर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। लेकिन लॉकडाउन के दौर में सफूरा को दिल्ली में दंगा भड़काने का झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के समय सफूरा 3 महीने की गर्भवती थी। गुरूवार को एडवा एवं अन्य महिला संगठनों के नेता-कार्यकर्ता अपने अपने घरों में बैठकर तख्तियां लेकर धरना दी। महिला नेत्रियों ने कहा कि सफूरा के खिलाफ अभद्र महिला विरोधी दुष्प्रचार, हम सब महिलाओं पर हमला है। हम मांग करते हैं कि सीएए विरोधी कार्यकर्ताओं को अविलंब रिहा किया जाय, भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर तुरंत कार्यवाही की जाय और प्रदेश में बढ़ते महिला हिंसा के खिलाफ सरकार घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर जारी करे।

You may have missed