February 12, 2026

केन्द्र सरकार टैक्स बढ़ाकर मुनाफाखोरी कर रही : किसान कांग्रेस

पटना। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा है कि पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट हुई है। यह पिछले दशक से सबसे कम स्तर पर चली गई है, लेकिन निरंकुश, निर्दयी और संवेदनहीन सरकार इस महामारी में जनता के साथ लूट कर रही है। कोरोना से आई आर्थिक मुसीबत में पूरी दुनिया की सरकार अपनी जनता की जेब में पैसा डाल रही है मगर केन्द्र की भाजपा सरकार टैक्स बढ़ाकर मुनाफाखोरी कर रही है, यह कदम आर्थिक राजद्रोह जैसा है। इस समय कीमतें कम करने के बजाय पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रूपया प्रति लीटर टैक्स बढ़ाने का सरकार का फैसला अनुचित है। उन्होंने कहा कि खरीफ की खेती शुरू होने वाली है। पहले से ही ओलावृष्टि, आंधी, वर्षा और लॉक डाउन से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के लिए डीजल की कीमत कम नहीं होने से किसानों के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

You may have missed