असमाजिक तत्वों ने डाला तालाब में जहर,सैकड़ों मछलियों की चली गयी जान 

बिहटा (पटना )पटना के ग्रामीण इलाके बिहटा थाना क्षेत्र के पैनाल गांव में बीते रात असमाजिक तत्वों द्वारा एक तालाब में जहर डाल दिया गया इसके कारण हजारों रुपये के सैकड़ों मछलियों की मौत हो गयी । जहर से तालाब की मछलियों की मौत का मामला सामने आते ही लोगो मे गुस्से का माहौल हो गया। बुधवार की सुबह घटना की सूचना मछली पालक व गांव वालों की मिली।जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण तालाब पर जुट गये। इस संबंध में तालाब के मालिक पैनाल निवासी अविनाश कुमार का कहना है कि वे अपनी जीविका के लिए मछली पालन कर रहे थे।बुधवार की सुबह जब तालाब में पानी डालने के लिये लिये वहां पहुँचे तो देखा कि सैकड़ो मछलियां मर कर पानी के ऊपर छहला रही हैं।

इस घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।मामले की जांच की तो पता चला कि बीते रात को कुछ असामाजिक तत्व तालाब के समीप पहुंचकर पार्टी किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा लगता है कि वे ही लोग पार्टी करने के बाद जाते समय तलाब में जहर डाल दिया है।जबकि वे लोग कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है।

You may have missed