शिवहर में पुलिस की वर्दी में लूट, चार अपराधी गिरफ्तार

शिवहर। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिहार के शिवहर जिला में रविवार को बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की वर्दी में लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। यहीं नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस को भी अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूटने की असफल कोशिश की। उसके बाद सभी चार अपराधी थानाध्यक्ष को देख भागने लगे तो पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ कर दबोच लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात में एक होमगार्ड का जवान और अन्य होमगार्ड का पुत्र शामिल था। दबोचे गए अपराधियों के पास से पुलिस ने पिक-अप वैन चालक से लूटी गई 1450 रुपये, वारदात में प्रयुक्त एक नकली पिस्टल व दो बाइक बरामद की गई है। दबोचे गए अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस गिरफ्तार सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

You may have missed