February 11, 2026

चकाई में निरंतर राहत अभियान में लगे हैं पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के समर्थक,आज भी वितरित की गई राहत सामग्री

जमुई। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच जमुई जिला के चकाई क्षेत्र में पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के समर्थकों के द्वारा जरूरतमंद गरीब जनता के बीच सामग्रियों का वितरण तथा राहत अभियान निरंतर चलाया जा रहा है चकाई में पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह के निर्देश से उनके करीबी समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग तथा लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए गरीबों तथा जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं।आज सुबह से ही पुनः चकाई विधानसभा के सोनो प्रखंड क्षेत्र में जदयू नेता सह पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ज के समर्थक बिना किसी सामाजिक भेदभाव के लगातार राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। निरंतर राशन सामग्री का वितरण गरीबों के बीच किया जा रहा है। जिसमें बेलम्बा , छप्परडीह सहित दर्जनों गाँवों में जा जाकर उनके समर्थकों द्वारा गरीबों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया।इस कार्य मे समाजसेवी प्रभुराम ,पंचानंद, राजकुमार यादव जी,दिवाकर मण्डल,जानकी यादव जी,रामकिशुन यादव,मन्नू यादव जी,रूपलाल पंडित,टोकन यादव जी,राजू यादव जी,जदयू मीडिया प्रभारी विशाल कुमार,सुदामा सिंह आदि उपस्थित थे।

You may have missed