पटना नगर निगम के वार्ड 25 में गरीबों के बीच वितरित की गई राशन सामग्री,वार्ड पार्षद के नेतृत्व में चला अभियान
पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए लॉक डाउन के दौरान पटना नगर निगम के वार्ड 25 के पार्षद रजनीकांत सिंह के नेतृत्व में लगातार कई दिनों से जरूरतमंद लोगों के बीच भोज्य सामग्री का वितरण तथा राहत अभियान चलाया जा रहा है।अपने वार्ड क्षेत्र के अन्यत्र अन्य जगहों पर रहने वाले गरीबों के बीच पटना नगर निगम के वार्ड 25 के पार्षद रजनीकांत एवं उनके समर्थकों के द्वारा फूड पैकेट तथा राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।इस दौरान लोक डाउन के दौरान सरकार द्वारा घोषित नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के तहत अभियान चलाया जा रहा है। पटना नगर निगम वार्ड 25 के पार्षद रजनीकांत के नेतृत्व में आज उनके समर्थकों के द्वारा बोरिंग रोड नागेश्वर कॉलोनी के आरोही गर्ल्स हॉस्टल, रामसूचित मिश्रा पथ,बाबा लॉज,होटल सिद्धार्थ इन गली आदि स्थानों पर जरूरतमंद गरीब लोगों के बीच आटा, चावल,दाल,आलू,सत्तू,तेल,दूध तथा बिस्किट जैसे खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि वार्ड 25 के पार्षद के नेतृत्व में गत 25 दिनों से बनी बनाई भोज्य सामग्री के फूड पैकेट्स का वितरण किया जाता रहा है।मगर कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर अब कच्चा राशन सामग्री को व्यवस्थित तरीके से पैक करके वितरण किया जा रहा है।इस अवसर पर वार्ड पार्षद रजनीकांत,कुणाल यादव,रोहन यादव प्रतीक यादव,अजय कुमार,संजित सिन्हा, साकेत कुमार,नरेंद्र कुमार,आदित्य मनीष, रोशन कुमार,मोहित मिश्रा,आलोक कुमार कोमल कुमार तथा कार्तिकेय ने अभियान में शामिल थे।


