February 12, 2026

पटना स्थित सचिवालय तक पहुंचा कोरोना का कहर,दो मुख्य अभियंता को भेजा गया क्वॉरेंटाइन में

पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर राजधानी पटना के सचिवालय तक पहुंच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा के एक ठेकेदार के संपर्क में आए दो मुख्य अभियंता को क्वारेंटाईन किया गया है। बताया जाता है कि आरा के उक्त ठेकेदार का पुत्र करना पॉजिटिव पाया गया है उसके पिता भी इसके चपेट में आ चुके हैं। ज्ञात जानकारी के अनुसार पटना के विश्वेश्वरैया भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तक कोरोना का संक्रमण पहुंच चुका है।कोरोना के संभावित खतरे के मद्देनजर विभाग के दो मुख्य अभियंता को क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है।आरा का एक ठेकेदार 27 अप्रैल को विभाग में दो चीफ इंजीनियर से मिला था।विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिली कि संवेदक का बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित है और उसका संवेदक पिता भी इसकी चपेट में आ चुका है।इस सूचना के बाद पूरे विभाग में सनसनी है।अधिकारी यह जानकारी जुटाने लगे कि उक्त संवेदक विभाग के किन-किन अफसरों से मिला था।बाद में जानकारी मिली कि उक्त संवेदक ने दो मुख्य अभियंताओं से मुलाकात की थी।विभाग ने आदेश जारी किया है कि दोनों अधिकारी अभी कार्यालय नहीं आएंगे और इन दोनों को क्‍वारंटाइन में रखा जाएगा। साथ ही विभाग की ओर इन दोनों के कार्यालय को भी सील कर दिया गया है।

You may have missed