January 26, 2026

घर में घुस भाई व मां के साथ की मारपीट, बचाने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

मसौढी। मसौढी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक घर में घुसकर 17 वर्षीया एक किशोरी के भाई व मां के साथ मारपीट करने व उन्हें बचाने आई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी ने गांव के धीरेंद्र सिंह, उसके सहोदर हरेंद्र सिंह व संतोष सिंह समेत उनके पुत्रों व दो महिला सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक बीते गुरूवार की रात किशोरी अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मकान की छत पर बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान सभी आरोपित उसके घर में घुस आएं और किशोरी के भाई सर्वोतम की लाठी से पिटाई करने लगें। साथ ही उसकी मां को भी पीट चोटिल कर दिया। जब किशोरी उन्हें बचाने आई तो उन्होंने उसके साथ भी छेडखानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर ग्रामीणों के जुटने पर परिवार की जान व उसकी इज्जत बची। आरोप यह भी है कि इस दौरान आरोपितों ने पर्स समेत दो हजार रूपए भी ले लिया।

You may have missed