September 19, 2026

आपसी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट, दो वर्षीय बच्ची का हाथ टूटा

फतुहा। सोमवार को नदी थाना क्षेत्र के दरिया पुर नया टोला इलाके में आपसी विवाद के तहत दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना के दौरान एक गुट के दो वर्षीय बच्ची को धक्का लग जाने से हाथ टूट गया। इस सन्दर्भ में दोनों गुट के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ छेड़खानी किए जाने व छिनतई किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed