February 17, 2026

सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री बांटने में जुटी पुलिस

फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ नगर परिषद के चेयरमैन आफताब आलम लगातार लॉक डाउन में स्लम और गरीब तबके के लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने में लगे हैं। आफताब आलम ने बताया कि ईसापुर, नहरपुरा, स्लम एरिया, मिल्कीयाना, सय्यदाना और आसपास के कई इलाकों में सैंकड़ों गरीब परिवारों को आटा, चावल, आलू, प्याज आदि राहत सामग्री वितरण किया गया और लगातार यह सिलसिला जारी रहेगा जब तक लॉक डाउन रहेगा। वहीं फुलवारी शरीफ थाना परिसर में भी थानेदार रफीकुर रहमान के साथ जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरण किया गया। लॉक डाउन में पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की जुगलबंदी देखते ही बन रही है। परसा बाजार थाना अंतर्गत कुरथौल, दरियापुर, चंदाचक, नत्थूपुर, परसा, अब्दुल्लाचक में लगभग 500 घरों में परसा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार एवं समाजसेवी मोहम्मद खालिद, इंजीनियर अभय यादव, बंटी कुमार चंद्रवंशी, शिवजी यादव, दिलीप पटेल, तरूण यादव, सुशील यादव एवं अन्य लोगों के द्वारा चावल, आटा, आलू, नमक, तेल का वितरण जरूरतमंद लोगों के यहां जाकर दिया गया। परसा बाजार थानेदार संजय प्रसाद ने बताया कि यह मुहिम 29 मार्च से लगातार चल रहा है और लगातार 14 अप्रैल तक चलता रहेगा।

You may have missed