कोरोना से जंग : पूर्व मध्य रेल ने तैयार किए 31 हजार मास्क और 3300 ली. सेनिटाइजर

हाजीपुर। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में पैसेंजर ट्रेनों का तो परिचालन स्थगित है परंतु आमलोगों को आवश्यकता के सामान उपलब्ध हो सकें, इसके लिए मालगाड़ियों का परिचालन निरंतर जारी है। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वर्तमान परिस्थिति में मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग नितांत आवश्यक है। बाजार में मास्क और सेनिटाइजर की अनुपलब्धता को देखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा इसे खुद तैयार किया जा रहा है ।
इसी कड़ी में रेलकर्मियों को मास्क, सेनिटाइजर सहित अन्य सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 05 अप्रैल को मंडलों एवं कारखाना इकाईयों में 2156 मास्क तथा 400 लीटर सेनिटाइजर बनाए गए। इस प्रकार प्रारंभ से अब तक लगभग 31 हजार मास्क और 3300 लीटर सेनिटाइजर तैयार किए जा चुके हैं। इसी तरह छिड़काव हेतु 8463 लीटर कीटनाकशक भी बना लिए गए हैं ।
धनबाद मंडल द्वारा 9048, दानापुर मंडल द्वारा 2250, समस्तीपुर मंडल द्वारा 1637, सोनपुर मंडल द्वारा 9635, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा 5467 तथा सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना के रेलकर्मियों द्वारा घर में ही 2700 मास्क तैयार किए गए हैं। इसी तरह धनबाद मंडल द्वारा 2850 ली., दानापुर मंडल द्वारा 90 ली., समस्तीपुर मंडल द्वारा 38 ली., सोनपुर मंडल द्वारा 18 ली., पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा 224 ली. तथा सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना द्वारा 40 ली. सेनिटाइजर तैयार किए गए हैं। इसी क्रम में दानापुर मंडल द्वारा 8000 तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा छिड़काव हेतु 463 लीटर कीटनाकशक भी तैयार किए गए हैं।

About Post Author

You may have missed