खबरें फतुहा की : गरीबों तक पहुंचाए जा रहे राशन, निकला जागरुकता रैली

गरीबों की बस्ती तक अब पहुंचाए जा रहे हैं राशन
फतुहा। रविवार को भी गरीब असहाय के बीच कई संस्थाओं के द्वारा राशन सामग्री का वितरण किया गया। अब तो राशन गरीबों की बस्ती तक पहुंचाए जा रहे हैं। देवी चक की स्वयंसेवी संस्था लक्की सिंह व राणा सिंह के नेतृत्व में गरीबों की बस्ती तक राशन पहुंचाया गया। साथ ही कई मजबूर लोगों को इस संस्था के द्वारा भोजन भी कराया गया। साथ ही पटना के कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा कच्ची दरगाह, जेठुली, मोजीपुर, विक्रम पुर समेत कई जगहों पर भोजन का पैकेट दिया गया। जवानों में धीरज कुमार व पंकज कुमार शामिल थे। जहां केशरी समाज के लोग आज भी राशन सामग्री का वितरण किया। वहीं लोजपा नेता रंजीत यादव के द्वारा रात्रि में जलाने के लिए मोमबत्ती का वितरण किया गया।

दीए जलाने के संदेश को लेकर निकाला गया जागरुकता रैली
फतुहा। प्रधानमंत्री के घोषणा के बाद रविवार को शाम युवाओं की एक जत्था शहर के अंदर बाइक से जागरुक रैली निकाला तथा कोरोना को हराने के लिए देश के नाम एक दीपक जलाने को लेकर संदेश दिया। साथ ही साथ में चल रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को लॉक डाउन को सफल बनाने की अपील की ताकि शहर के अंदर कोरोना का आगमन न हो सके। बेवजह सड़क पर न निकलने की हिदायत भी दी गई। पोस्टर बैनर से भी लोगों को संदेश दिया गया। मौके पर पंकज कुमार, दिनेश कुमार, राजन कुमार, अनिल राज समेत दस से बारह युवा शामिल थे।

You may have missed