सपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन
CENTRAL DESK : पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन हो गया है। समाजवादी पार्टी के नेता व राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा लंबे समय से बीमार थे। वे 79 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे पूर्व कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा साल 2016 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। 2008 में मुलायम से नाराज होकर बेनी ने समाजवादी पार्टी से किनारा कर लिया था। बाद में बेनी प्रसाद वर्मा कई साल तक यूपी की सपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे। देवेगौड़ा सरकार के दौरान उन्होंने 1996 से 1998 तक केंद्र में संचार मंत्री का पद संभाला था। 1998, 1999, 2004 और 2009 में गोंडा से सांसद चुने गए, जबकि यूपीए सरकार के दौरान 12 जुलाई 2011 को इस्पात मंत्री भी बनाए गए। पिछले लोकसभा चुनाव में हारने के बाद बेनी वर्मा कांग्रेस में हाशिए पर थे। साल 2008 में बेनी कांग्रेस में शामिल हुए। 2009 में उन्होंने अपनी पुरानी सीट कैसरगंज की जगह 15 फीसदी कुर्मी मतदाता वाले संसदीय क्षेत्र गोंडा से चुनाव लड़ा था।


