September 18, 2025

बाढ़ और दानापुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की हुई तैनाती

पटना/बाढ़। सूबे का सबसे बड़ा और पुराना अनुमंडल बाढ़ पिछले दो महीनों से ज्यादा समय से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की नियमित पदस्थापना को तरस गई थी, लेकिन बाढ़ अनुमंडलवासियों के लिए राहत वाली खबर है कि अब बाढ़ अनुमंडल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की तैनाती अगले आदेश तक के लिए कर दी गई है। इस संबंध में गृह विभाग, बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिया है। एएसपी लिपि सिंह को मुंगेर का एसपी बनाए जाने के बाद बाढ़ में उक्त पद जनवरी से ही रिक्त था।

अब उक्त पद पर 2017 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अंबरीश राहुल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़, पटना के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है। अमरीश राहुल इसके पहले आरा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। वहीं 2017 बैच के विनीत कुमार को दानापुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। विनीत कुमार इसके पूर्व मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे।
बता दें लिपि सिंह के मुंगेर एसपी बनाए जाने के बाद फतुहा के एएसपी मनीष कुमार प्रभारी पदाधिकारी तैनात हुए थे। 17 थानों का अनुमंडल और डीएसपी कार्यालय के बगल में स्थित बाढ़ कोर्ट की सुरक्षा को दिशा निर्देश देने वाला कोई नहीं था।

You may have missed