February 17, 2026

यह चोर तो बहुत शातिर निकला, लेकिन बच नहीं सका

फुलवारी शरीफ। रामकृष्णा नगर के जकरियापुर में गुरुवार की देर रात चप्पल-जूते के व्यापारी सुमन कुमार के घर में चोरी की नियत से एक चोर घुस गया। छत पर चोरी की धमक से व्यापारी के परिवार वाले ने तुंरत सूचना पुलिस को दे दी। तत्काल मौके पर पहुंची रामकृष्णा नगर थाना की पुलिस चोर की तलाश में जुटी। इस दौरान पुलिस को देख शातिर चोर काफी देर तक छत के उपरी दीवार के सहारे लटका रहा। पुलिस से पकड़े जाने के डर और काफी देर तक लटके जाने से उसका संतुलन बिगड़ा गया और वह छत से कूद कर भागना चाहा लेकिन इस दौरान उसका पैर टूट गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक, रामकृष्णा नगर के जकारियापुर से व्यापारी सुमन कुमार के घर वाले ने पुलिस को सूचना दिया कि उनके घर की छत पर चोर आया हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम सुमन के घर में पहुंच गयी। इस दौरान करीब 15 मिनट तक पुलिस पूरे घर में चोर को तलाशती रही, तब भी चोर नहीं पकड़ाया। चोर इतना शातिर था कि दूसरे मंजिल में निकले छड़ के सहारे वह लटक गया। पुलिस अभी उसकी तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान काफी देर तक लटके रहने से जब उसका संतुलन बिगड़ने लगा तो वह कूद कर भागना चाहा मगर काफी ऊंचाई से कूदने से उसका पैर टूट गया। इसके आलावा उसके सर में भी गंभीर चोटें आयी है। चोर की पहचान अगमकुआं के जयपुर धनुकी निवासी स्व. अशोक महतो के बेटे दिवाकर कुमार के रूप में हुयी है। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। वह जकरियापुर में किराये पर एक रूम में रहता है। पटना के अगमकुआं थाना के धनुकी मोड़ इलाके के रहने वाले इस चोर के गैंग में कई शातिर बदमाश हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है। दिवाकर के चोर गैंग के लोग छत के सहारे घरों में दाखिल होते हैं और सोये लोगों के कमरे बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

You may have missed