खबरें गोपालगंज की: बिक रहे मांस का जांच, एक धंधेबाज तथा दो शराबी गिरफ्तार, आश्रितों को दी गई चेक
अंचल पदाधिकारी ने खुले में बिक रहे मांस का किया जांच
गोपालगंज। मांझागढ़ प्रखंड मुख्यालय के समीप नई बाजार मांझागढ़ में मांस विक्रताओं के द्वारा खुले में बेचे जा रहे मांस की जांच कर सभी विक्रताओं को अंचल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मांस को ढक कर बेचे। खुले में बेचने से इंफेक्शन होने की संभावना बनी रहती है, मांस दूषित हो जाता है। अंचल पदाधिकारी ने खुले तौर पर यह भी चेताया कि खुले में मांस बेचने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

काला मटिहनिया में 195 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज तथा दो शराबी गिरफ्तार
गोपालगंज। जिले के विशंभरपुर थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात काला मटिहिनिया मंदिर के समीप से 195 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज सहित दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शराब के साथ बाइक को भी जप्त किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि काला मटिहिनिया मंदिर के समीप पुलिस बल के साथ वाहन जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक बाइक में रखकर ले जा रहे 195 बोतल देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शराब के नशे में झूम रहे दो शराबी को भी गिरफ्तार कर किया गया है। धंधेबाज जादवपुर थाना क्षेत्र के भसही गांव के धर्मेंद्र राय तथा दोनों शराबी जादवपुर थाना क्षेत्र के हीरा पाकड गांव निवासी तथा नगर थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार नया टोला गांव निवासी ओम प्रकाश शाह है। जिन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सड़क दुर्घटना में मरने वालों के आश्रितों को दी गई चार-चार लाख रुपये की चेक
गोपालगंज। मांझागढ़ सड़क दुर्घटना में मरने वाले स्थानीय थाना क्षेत्र सहलादपुर गांव के सोमारी राम की पत्नी प्रभावती देवी को, अंकुश कुमार की मां सीमा देवी को, प्रतापपुर धोबवलिया गांव की रिजवाना खातून की मां रसीदा खातून को तथा जयप्रकाश महतो के पुत्र नगेन्द्र महतो को, इराज कुमार मां ज्ञानती देवी को अंचल पदाधिकारी शाहिद अख्तर ने चार-चार लाख रुपये का चेक देकर अनुग्रह राशि का भुगतना किया। करीब तीन दिन पूर्व सोमारी राम और पोता अंकुश कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में दाना उच्च पथ पर हो गया था। वहीं एक माह पूर्व धोबवलिया बड़हरिया गोपालगंज जाने वाले पथ में छात्रा रिजवाना खातून की मौत हो गयी थी। इस मौके पर उपप्रमुख ब्रजभूषण यादव, समी परवेज, मुखिया जप्रकाश प्रसाद मौजूद थे।

