August 27, 2026

गोपालगंज में सरकारी आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां, सीओ के जांच में खुलासा

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाते हुए जिला में हाई अलर्ट घोषित करते हुए 13 मार्च से कोचिंग, विद्यालय और संस्था बंद करने का निर्देश जारी करते हुए धारा 144 को लागू कर दिया। उसके बावजूद मांझागढ़ स्टडी प्वार्इंट कोचिंग सेंटर के संचालक द्वारा सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कोचिंग चलाया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही अंचल पदाधिकारी शाहिद अख्तर कोचिंग में पहुंच कर ताला बंद कराया तथा निर्देश दिया कि आइंदा दुबारा कोचिंग चलाते हुए पकड़े जाने पर सख्त करवाई की जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार के द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि बिना मान्यता के कोई कोचिंग का संचालन नहीं होना चाहिए परन्तु मांझा प्रखंड अंतर्गत बिना मान्यता प्राप्त सैकड़ों कोचिंग सेंटर बेरोकटोक चलाये जा रहे हैं।

You may have missed