August 19, 2026

बिग ब्रेकिंग: हाजीपुर के चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय हत्याकांड में शामिल दोनों शूटर पटना के दानापुर से गिरफ्तार!

पटना। हाजीपुर के चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय हत्याकांड में दानापुर पुलिस तथा एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दानापुर से इस हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जाता है कि हाजीपुर में पिछले सप्ताह चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय की अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मार के हत्या कर दी थी.इस मामले में मृतक की पत्नी ने नाम नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.जिसके आधार पर सहदेव राय को गिरफ्तार किया गया था. इस घटना में शामिल शूटर तथा लाइनर के खोज में पुलिस की स्पेशल टीम लगी हुई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज पटना के दानापुर इलाके के सगुना गोलंबर के पास से घटना में शामिल दो कुख्यात शूटर रमेश राय तथा आदित्य कुमार उर्फ ढोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.बताया जाता है कि रमेश राय बिदुपुर तथा ढोलू बलुआ कुंवारी का निवासी है. उन पर पहले से अपराधी के मामले दर्ज बताए जाते हैं. इस गिरफ्तारी की अभी तक पुलिस के द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है. मगर सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दोनों सूत्रों की गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है. दोनों मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी बताई जा रही है.

You may have missed