एनपीआर, एनआरसी जैसे संविधान विरोधी काले कानून की प्रति का होलिका दहन
पटना। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा एवं रेनबो होम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कारगिल चौक पटना में महिला सुरक्षा की गारंटी, महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे हिंसा पर रोक, सीएए को वापस लो, एनपीआर-एनआरसी को रद्द करो इत्यादि मुद्दों को लेकर एनपीआर, एनआरसी जैसे संविधान विरोधी काला कानून की प्रति का होलिका दहन किया गया। जिसका नेतृत्व एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, पटना जिला सचिव सरिता पांडेय, अध्यक्ष सुनीत सिन्हा, रश्मि श्रीवास्तव, रेनवो होम की अनानिया समेत अन्य लोगों ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 110 साल पहले अमेरिका में महिलाएं अपने अधिकार, समान मजदूरी, रोजी रोटी और 8 घंटे काम, इज्जत और सम्मान के लिए सड़कों पर संघर्ष की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक शताब्दी के बाद भी महिलाएं और बच्चियों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सभी सीमाओं को पार कर लिया है। बलात्कारियों को शासक वर्ग का संरक्षण प्राप्त है। भारत में पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी सबसे अधिक बढ़ी है। नागरिकता अधिनियम के साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर और नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर गरीबों के नागरिक के रूप में उनके अधिकारों को छीन लेने का प्रयास है। जिससे गरीब, दलित महिलाएं, आदिवासी सबसे अधिक प्रभावित होंगे, यह संविधान के खिलाफ है। इसे वापस लिया जाना चाहिए और वापस लेने तक संघर्ष जारी रहेगा।


