दूसरे चरण में एनडीए के पक्ष में हुई बंपर वोटिंग: प्रभाकर मिश्र
- बिहार को लालटेन नहीं, एलईडी पसंद, एनडीए के सुशासन के प्रति लोगों ने जताया विश्वास
पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने दूसरे चरण में भी हुए भारी मतदान पर संतोष जताया। कहा कि भारी मतदान कर लोगों ने एनडीए के सुशासन के प्रति अपना विश्वास जताया है। लोगों ने एक बार फिर मजबूत एनडीए सरकार को लिए वोटिंग की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हर तरफ एनडीए के पक्ष में लहर है। महागठबंधन का कहीं कोई नाम लेनेवाला भी नहीं है। बिहार के लोगों ने महागठबंधन के नेताओं के झूठे वादों को पूरी तरह नकार दिया है। बिहार के लोगों को एनडीए की सरकार पर भरोसा है। लोग जानते हैं कि एनडीए ही बिहार का विकास कर सकता है। महागठबंधन को सत्ता में आने के साथ ही प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ जाएगी और 2005 के पहले का जंगल राज फिर वापस जाएगा। इसलिए बिहार के लोगों ने यह तय कर लिया है कि किसी भी सूरत में बिहार में जंगल राज को नहीं लौटने देना है। बिहार के लोग प्रदेश में कट्टा संस्कृति लाना नहीं चाहते। उन्हें सुशासन चाहिए। लोगों ने सुशासन के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। बिहार की जनता ने बिहार के सर्वांगीण विकास और अमन-चैन के लिए वोट किया है। लोगों को कानून का राज पसंद है। लालटेन नहीं, एलईडी पसंद है। महागठबंधन नहीं, एनडीए पसंद है।


