February 21, 2026

फैशन डिजाइन, मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए एनआईआईएफटी में रजिस्ट्रेशन शुरू

पटना। नॉर्दन इंडिया इंस्टिट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी), मोहाली ने फैशन डिजाइन, मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इन क्षेत्रों में करियर बनाने वाले देश भर से इच्छुक छात्र अपने पाठ्यक्रम में प्रवेश और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उक्त बातें सोमवार को होटल पाटलिपुत्रा एग्जॉटिका में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एनआईआईएफटी के रजिस्ट्रार इंद्रजीत सिंह ने कहा। श्री सिंह ने बताया कि एनआईआईएफटी में छात्रों का एडमिशन एक प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाता है जो 31 मई के लिए निर्धारित है और आनलाइन रजिस्ट्रेशन पिछले माह 15 जनवरी से शुरू हो चुका है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई है। जबकि परिणाम की घोषणा जून 2020 के मध्य में की जाएगी।
श्री सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा पटना और गया में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एनआईआईएफटी की प्राचार्या डॉ. पूनम अग्रवाल और असिस्टेन्ट लाइब्रेरियन सतनाम सिंहने संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। अंत में एनआईआईएफटी द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता के 4 विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिनमें आदर्श आर्यन, स्वेता, स्नेहा और रूपक शामिल थे।

You may have missed