प्रिंस राज ने कार्यकर्ताओं से कहा- पंचायत से लेकर बूथ कमेटी को मजबूत करें

पालीगंज। स्थानीय बाजार स्थित बिहटा बस स्टैंड में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज पालीगंज के रास्ते काराकट सासाराम जा रहे थे। जिसके दौरान पालीगंज स्थित बिहटा बस स्टैंड में सांसद प्रिंस राज को रोककर लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर दलित सेना पटना पश्चिम जिलाध्यक्ष मोहन चौधरी ने पालीगंज विधानसभा सीट लोजपा को देने की मांग प्रदेश अध्यक्ष से किया है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि आप लोग पार्टी को पंचायत से लेकर बूथ कमेटी को मजबूत करें। मैं आपलोगों की बात संसदीय बोर्ड की बैठक में जोरदार तरीके से रखूंगा। मौके पर धमेंद्र कुशवाहा, जितेंद राम, शिवजन्म पासवान, लाला कुमार, चंदन विद्यार्थी, रामकृपाल पासवान, पशुराम पासवान व विकास के अलावे सैंकड़ों लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed