महागठबंधन में चापलूसी चरम पर : प्रभाकर मिश्र

  • सीट शेयरिंग में अधिक सीट पाने के लिए महागठबंधन के नेता कर रहे तेजस्वी की मालिस
  • अपने रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के चक्कर में तेजस्वी की झूठी तारीफ कर रहे राजद नेता

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने आज महागठबंधन के नेताओं पर जोरदार प्रहार किया। भाजपा प्रवक्ता ने महागठबंधन के किसी नेता का नाम लिये बगैर कहा कि महागठबंधन में कुछ ऐसे दल हैं, जिसका बिहार में कोई अस्तित्व नहीं है। ऐसे दल के नेता सीट शेयरिंग में कुछ सीटें झटक लेने के लिए तेजस्वी की जमकर चापलूसी कर रहे हैं। वे तेजस्वी को नवरात्र में फिश पार्टी देते हैं, बैठक में पैरबी कर बगल वाली सीट पर बैठते हैं। ऐसे नेताओं के लिए चुनाव आमदनी का बड़ा जरिया बन गया है। वे मोटी रकम लेकर टिकट बेचते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा राजद के अंदर भी चापलूसी और तेल मालिस का धंधा जोरों पर है। राजद के नेता और कार्यकर्ता इससे पूरी तरह वाकिफ हैं कि जब तक लालू परिवार में मनचाहा चढ़ावा नहीं चढ़ाया जाएगा, जबतक चापलूसी और तेल मालिस नहीं की जाएगी, तब तक टिकट नहीं मिलेगा, इसलिए कई राजद नेता अपने रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए तेजस्वी यादव का गुणगान करते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे चापलूसों को यह सोचना चाहिए कि वे चापलूसी कर चुनाव लड़ने के लिए टिकट तो हासिल कर लेंगे, लेकिन चुनाव नहीं जीत सकते, क्योंकि अंतिम फैसला तो जनता-जनार्दन के हाथ में है। यह तय है कि इस बार भी एनडीए को ही जनता- जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

You may have missed