February 25, 2026

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से फिर भिड़ेगी टीम इंडिया, रिटायर्ड खिलाड़ियों के मास्टर लीग में महामुकाबला

रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि दोनों टीमों में क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
पहले भी आमने-सामने हो चुकी हैं दोनों टीमें
इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब एक बार फिर से वही मुकाबला दोहराया जाएगा, लेकिन इस बार इंडिया मास्टर्स की कप्तानी सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की कप्तानी शेन वॉटसन करेंगे।
आईएमएल 2025 का पहला सेमीफाइनल
12 मार्च को ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के बीच आईएमएल 2025 का अंतिम ग्रुप चरण का मैच खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही, जिससे उनका सामना दूसरे स्थान पर काबिज इंडिया मास्टर्स से तय हो गया। सेमीफाइनल मुकाबला 13 मार्च को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसमें दुनियाभर के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो अपने शानदार खेल से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
श्रीलंका और वेस्टइंडीज भी सेमीफाइनल में
ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही आईएमएल 2025 की सेमीफाइनल लाइनअप पूरी हो गई है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीमें भिड़ेंगी। यह मुकाबला भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेंगी।
आईएमएल 2025 का फाइनल कब और कहां होगा?
आईएमएल 2025 का फाइनल मुकाबला 16 मार्च को रायपुर में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और इसका सीधा प्रसारण जियो सिनेमा, कलर्स सिनेप्लेक्स (एसडी और एचडी) और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर किया जाएगा। सचिन तेंदुलकर और शेन वॉटसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। पूर्व क्रिकेट स्टार्स के शानदार प्रदर्शन को देखने का मौका मिलेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और ऐतिहासिक मुकाबला बनने की उम्मीद। आईएमएल 2025 में अब तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं और सेमीफाइनल के साथ यह उत्साह और बढ़ने वाला है। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे एक बार फिर अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों को खेलते हुए देख सकें।

You may have missed