September 17, 2025

प्रदेश के पांच जिलों में कोल्ड-डे का येलो अलर्ट जारी, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, छाया घना कोहरा

पटना। बिहार के 5 जिलों सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में कोल्ड-डे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2 दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आलम यह है कि गया में रात का पारा 10 डिग्री तक लुढ़का तो दिन का पारा 27.3 डिग्री तक चढ़ा। इसके अलावा राज्य में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। पटना सहित कई जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में 31 जनवरी तक ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है। राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी की मात्रा अचानक बढ़ गई है, जिसके कारण कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। इससे अधिकतर जगहों पर गुरुवार को कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। अगले 24 घंटों तक राज्य के अधिकतर हिस्से विशेषकर हिमालय की तराई से सटे क्षेत्र में घने कोहरे छाए रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ओर 12 जिलों के आंकड़े जारी किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में गोपालगंज सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की ओर 13 जिलों के आंकड़े जारी किए गए हैं।

You may have missed