फुलवारीशरीफ में डकैतो और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों का एनकाउंटर, एक अधिकारी जख्मी
- दोनों ओर से चली दर्जनों राउंड गोलियां…दो गिरफ्तार…पिस्तौल कारतूस और अन्य सामान बरामद…इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
फुलवारीशरीफ, (अजीत)। पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में हिंदूनी गांव के पास डकैतों का पीछा कर रही पुलिस और डकैतों के गिरोह में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोली चली जिसमें दो डकैतों को पुलिस ने मार गिराया जबकि डकैतों के द्वारा चलाई गई गोली से गौरीचक थाना के एएसआई विवेक प्रसाद जख्मी हो गए जिनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है। मौके पर पटना के सिटी एसपी शरथ आरएस डीएसपी फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष फुलवारीशरीफ गोपालपुर थाना अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंची और मौके पर से दो डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को डकैतों के पास से कई पिस्तौल कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में दर्दजनो राउंड गोलीबारी हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर साक्षय एकत्रित की। वही दोनों मारे गए डकैतों के डेड बॉडी को लेकर पुलिस फुलवारीशरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही थी। मारे गए दोनों डकैत नालंदा के कराय परशुराय के रहने वाले हैं। जो पटना के कई थाना क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से डकैती की घटना को अंजाम देते हुए आ रहा है। मारे गए डकैत में लाल दहीन एवं विवेक के नाम बताए जा रहे हैं जो नालंदा के ही रहने वाले हैं। वहीं इस दौरान पकड़ा गया एक डकैत मंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी के बीच कई डकैत फरार होने में सफल हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सर्च अभियान किया जा रहा है। पटना के फुलवारीशरीफ से परसा बाजार पुनपुन गौरीचक गोपालपुर और नालंदा के इलाकों में पुलिस नाकेबंदी कर अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पटना के सीनियर एसपी एवं आईजी भी एम्स पहुंचे एवं घटना स्थल पर जाकर घटना के बारे में जांच पड़ताल की। बताया जा रहा हैं की सोमवार की देर रात लगभग आधा दर्जन अपराधी डकैती की योजना को लेकर गांव में पहुंचे थे। इसकी भनक फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस को लग गई। इसके बाद फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों के द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने भी उन्हें रोकने के लिए वार्निंग देते हुए फायरिंग शुरू की। इस बीच घटना की जानकारी पटना के सीनियर पुलिस अधिकारियों को मिलने पर कई थानों की पुलिस को वहां भेजा गया। डकैत गिरोह के द्वारा लगातार पुलिस टीम पर गोलीबारी की जा रही थी जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो डकैत मौके पर बुरी तरह जख्मी हुए जिनको उठाकर पुलिस पटना के फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके पर से एक डकैत को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं इस घटना में एस आई विवेक को भी गोली लग गई, जिनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है। पटना के सिटी एसपी वेस्ट शरथ आरएस ने बताया कि राजधानी पटना के गौरीचक परसा बाजार गोपालपुर बेउर राम कृष्ण नगर के कई इलाकों में लगातार डकैती की वारदात को अंजाम देने में जिन डकैत गिरोह की पहचान हुई थी वह नालंदा के कराए परसुराय इलाके के रहने वाले गिरोह थे। इस गिरोह के 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद डकैत बीती रात पटना के ग्रामीण इलाके में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिये जमा हुए थे। डकैतों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार इलाके में गस्त कर रही थी। मंगलवार को सुबह-सुबह करीब 3 से 4:00 बजे के बीच घटना हुई जहां पुलिस और अपराधियों का आमना सामना हो गया। बादशाही नाला के पास पुलिस और डकैतों के गिरोह में गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस और डकैतों के गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में दो डकैत मारे गए जिनमें नालंदा के रहने वाले विवेक कुमार एवं लाल दहिन के नाम शामिल हैं। डकैतों के पास से पुलिस को हथियार भी मिले हैं कई पिस्तौल व कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अन्य डकैत अंधेरे में फरार हो गए। डकैत करीब थे 8 से 10 की संख्या में आए थे। मौके पर एफएसएल की टीम करीब 3 से 4 घंटे तक साक्ष्य जमा कर रहे थे। वहां पर बिखरे दजनों खोखा और अन्य सामान को इकट्ठा किया जा रहा था। घटना स्थल पर बिखर दर्जनो राउंड खोखा पुलिस और अपराधकर्मियों के बीच चली मुठभेड़ की कहानी बयां कर रहा था। वहीं एम्स में जख्मी दरोगा के परिजन भी घटना की जानकारी मिलने पर पटना एम्स पहुंचे। फिलहाल जख्मी एएसआई की गंभीर हालत में आईसीयू में एम्स में उपचार चल रहा है। घटना स्तल पर भारी संख्या में पुलिस कोर्स को तैनात कर छानबीन की जा रही है।


