November 21, 2025

प्रदेश में आज से बदलेगा मौसम, 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

पटना। बिहार के मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग पटना की ओर से राज्य के 19 जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग की तरफ से इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार और रविवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ेगी। शनिवार को पटना, गया, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, बक्सर और जहानाबाद में बादल गरजेंगे और या दो जगहों पर आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 29 दिसंबर को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में हल्की बारिश होगी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिन में ठंडक रहेगी। लेकिन, रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। विभाग की ओर से जारी लेटर में किसान को यह सलाह दी गई है कि कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था कर लें, ताकि पानी, नमी से फसल का बचाव हो सके। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जब तक न्यूनतम तापमान दो अंकों में रहता है। तब तक ठंड नहीं माना जाता है। अभी राज्य के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 9 से 16 डिग्री सेल्सियस की बीच बना हुआ है। ऐसे में जब तक यह तापमान 6 से 8 डिग्री या फिर उससे भी काम ना चला जाए, तब तक ठंड नहीं माना जाता है। ठंड बढ़ने से बीमारियों में भी इजाफा देखने को मिलेगा। ‘ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया, कार्डियक अरेस्ट, ब्रेन हेमरेज, सर्दी जुकाम और अस्थमा से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है। वजह ठंड तो होता ही है। साथ में वायु प्रदूषण भी बहुत हद तक जिम्मेदार होता है।

You may have missed