February 12, 2026

खलिहान में रखा 800 बोझा धान जलकर राख,गाँव के ही चार लोगो पर मामला दर्ज

बिहटा, (मोनु मिश्रा)। आईआईटी थाना क्षेत्र के कंचनपुर टोला गाँव के खलिहान मे रखा धान के बोझा में देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया। इस घटना में खलिहान में रखा गया 800 बोझा धान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाना चाहा लेकिन तबतक आग फ़ैल गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दिया। घटना की सुचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुँच जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। बताया जाता हैं की कंचनपुर टोला निवासी किसान उमेश पासवान का 10 बीघा का धान की फसल का लगभग 800 बोझा खलिहान मे रखा हुआ था। इस संबंध में पीड़ित किसान ने गाँव के चार लोग हरेंद्र पासवान उर्फ़ पंडित, टुनटुन पासवान, मदन पासवान, वकील पासवान को नामजद करते हुए लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया हैं।उन्होंने बताया की पूर्व से पुरानी रंजिश के कारण चारो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया हैं।थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया की लिखित आवेदन मिला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

You may have missed