February 12, 2026

गया में 1 साल से फरार दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, लंबे समय से तलाश में थी पुलिस

गया। बिहार के गया जिले में पुलिस ने शनिवार को हथियार के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। दोनों के ऊपर अलग-अलग मामलों में केस चल है। पकड़ा गया पहला अपराधी हंटरगंज है। जिसने साल 2023 में लूट की घटना को अंजाम देकर पिछले एक साल से फरार चल रहा था। दूसरा बदमाश हथियार तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि 12 सितंबर 2023 कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी के कर्मचारी से चार बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर उसके बैग और दस्तावेज लूट लिया था। इसके साथ ही फायरिंग भी की थी। इमामगंज थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। जिला पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के जरिए पूर्व में दो आरोपियों को लूटी गई सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इस मामले में संलिप्त अजय पासवान नाम का अपराधी फरार चल रहा था। अभी गुप्त सूचना मिली कि जिसके बाद पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। दो अलग-अलग मामलों में दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया पहला आरोपी हंटरगंज का है जो 2023 में हुई लूट की वारदात आरोपी था और वह फरार चल रहा था। वहीं दूसरा आरोपी हथियार तस्कर बताया जा रहा जिसे पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वहीं, दूसरी कार्रवाई के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड के चतरा से इमामगंज की ओर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बाइक से आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की और अशोक महतो नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया है।

You may have missed