October 30, 2026

विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों की आर्थिक मदद करेगी बिहार सरकार, हर महीने 4000 की मिलेगी राशि

पटना। बिहार की डबल इंजन सरकार उन महिलाओं को आर्थिक मदद दे रही है जिन महिलाओं के पति की या तो मौत हो चुकी है या फिर उनका तलाक हो गया है। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई और पालन पोषण के लिए बिहार सरकार हर महीने चार-चार हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी। एक परिवार में अधिक से अधिक दो नाबालिग बच्चे इसका लाभ ले सकते हैं। बिहार की डबल इंजन सरकार ऐसे बच्चों को आर्थिक मदद देगी जिन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बिहार सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग ने इस योजना की शुरुआत की है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है। विभागीय मंत्री मदन सहनी की मानें तो सरकार का लक्ष्य है कि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं की अधिक से अधिक मदद की जाए। इस योजना के तहत ऐसी महिलाओं के दो नाबालिग बच्चों को पढ़ाई और पालन-पोषण के लिए हर महीने चार-चार हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। यह योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिल सकेगा जो यहां की मूल निवासी हैं। योजना की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए तलाकशुदा या विधवा महिला को प्रमाण पत्र देना होगा। इसके साथ ही साथ बच्चों की उम्र और निवास से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे। पात्र लाभार्थियों के खाते में सरकार की तरफ से हर महीने चार-चार हजार रूपए डाल दिए जाएंगे ताकि जरूरतमंद लोगों को इस योजना के तहत मदद की जा सके। इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के बच्चे शिक्षा और पालन-पोषण के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना न करें। यह कदम सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे इन महिलाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार, बिहार सरकार ने विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों के लिए यह आर्थिक सहायता योजना शुरू की है, जो उनकी शिक्षा और पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह योजना उन परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी, जिनके लिए अपने बच्चों की परवरिश एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

 

You may have missed