February 28, 2026

भोजपुर में 8 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार

आरा। भोजपुर में 8 साल के मासूम के साथ अननेचुरल सेक्स का मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय आरोपी मोहम्मद सोनू उर्फ मोहम्मद निरहू ने बच्चे को 20 रुपए का लालच देकर उसे सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। वारदात के बाद जो 20 रुपए दिए थे वो भी छीन ली। इस घटना के बाद बच्चा काफी डर गया और रोने लगा। बच्चे को रोता देख आरोपी उसे चौकलेट का लालच देकर अपने साथ घर ले जा रहा था, लेकिन वो अपने घर भाग गया और सारी बात अपने परिजनों को बताई। बता दें कि वारदात स्थल से बच्चे के घर की दूरी ज्यादा नहीं है। आरोपी सोनू घर के पड़ोस में ही रहता है। वहीं, इस घटना के बाद बच्चे की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही थाने में आरोपी मो. निरहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। मासूम मुख्य रूप से बक्सर का रहने वाला है। लगभग पांच साल से अपने मामा के यहां रह रहा था। बताया जा रहा मोहम्मद सोनू और बच्चा दोनों खेल रहे थे। इसी बीच सोनू मासूम को गांव के खलिहान में ले गया। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सोनू को मेडिकल टेस्ट के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। आरोपी का कहना है कि वह बहक गया था, अब से वो दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा।

You may have missed