जदयू-जमुई जिले में दो प्रखंड अध्यक्षों ने मुंगेर जिला संगठन प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की
जमुई।चकाई प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीवरंजन पांडेय और सोनो प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाईटेड) के प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित एवं इसके निमित्त प्रदेश द्वारा प्रतिनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी पंचम श्रीवास्तव ,जिला संगठन प्रभारी डा॰अर्जुन प्रसाद ,जद(यू॰) के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत जी,सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भगवान कुशवाहा जी एवं चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ,सभी प्रकोष्ठो के जिलाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति में चकाई विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सत्य प्रकाश चौधरी जी की अध्यक्षता में दिनांक:-07/01/2020 को चकाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक विशाल सम्मेलन के रूप में विधिवत सम्पन्न हो चुका है।सम्पन्न बैठक सह सम्मेलन से संदर्भित समाचारजमुई जिले के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में दिनांक-08/01/2020 को प्रकाशित हुए हैं।दिनांक-07/01/2020 को पार्टी के अधिकृत व वैधानिक बैठक में शम्भु शरण अनुपस्थित रहे।इसके बाबजूद जद(यू॰) मुंगेर जिला संगठन प्रभारी ई॰शम्भु शरण एवं राजद के विधान पार्षद संजय प्रसाद घाल-मेल करके आगामी 24 जनवरी2020 को जद(यू॰)के नाम पर और उसी स्थान पर सामानांतर सम्मेलन करने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र में गलत संदेश जा रहा है। दल के शीर्ष नेतृत्व से मेरा अनुरोध है कि ई॰शम्भु शरण द्वारा पार्टी विरोध में और जिलाध्यक्ष के विरोध में विभिन्न समाचार पत्रों मे पार्टी विरोध की भ्रामक व्यानवाजी करने तथा पार्टी अनुशासन तोड़ने के दोषी ई॰शम्भु शरण पर अविलंब अनुशासनात्मका कार्रवाई किया जाय तथा जद(यू॰) के नाम पर भ्रम फैलाने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कुत्सित साजिश में उनके द्वारा कतिपय आयोजन को स्थगित किया जाय। ई॰शम्भु शरण पर दल विरोधी कार्य की गतिविधि चलाने के लिए उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाय।


