January 29, 2026

विधायक फराज फातिमी और महेश्वर यादव राजद के सदस्य ही नहीं: जगदानंद

पटना। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के बागी विधायकों को लेकर कहा है कि पार्टी लाइन से परे हट कर मानव श्रृंखला में भाग लेने की बात करनेवाले दोनों विधायक फराज फातिमी और महेश्वर यादव राजद के सदस्य ही नहीं हैं। वहीं उन्होंने एमएलसी संजय सिंह के संबंध में अनभिज्ञता जतायी। बता दें राजद विधायक फराज फातिमी, महेश्वर यादव और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि वे मानव श्रृंखला में भागीदारी करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी लाइन से परे हट कर मानव श्रृंखला में भागदारी की बात करनेवाले दोनों विधायक फराज फातिमी और महेश्वर यादव राजद के सदस्य ही नहीं हैं। जगदानंद सिंह ने कहा कि महेश्वर यादव एक-दो नहीं, बल्कि चार साल से पार्टी के सदस्य नहीं हैं। वहीं फराज फातिमी भी पार्टी के सदस्य नहीं हैं। हालांकि पार्टी के विधान पार्षद संजय सिंह के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जतायी। पार्टी आलाकमान ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को पहले ही अवगत करा दिया है कि पार्टी मानव शृंखला के खिलाफ है। इसमें भागीदारी की बात असंभव है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी नेता और कर्मचारी मानव शृंखला के दिन एनआरसी और सीएए के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए जगह-जगह आम जनता से संवाद करेंगे।

You may have missed