आशा देवी बनी पटना जिला परिषद की नई उपाध्यक्ष; वोटिंग में 24 वोट मिले, डीएम ने की घोषणा

पटना। पटना जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई। इमें आशा देवी ने जीत दर्ज की है। उनके पक्ष में 24 वोट पड़े। पटना के डीएम ने उपाध्यक्ष के पद आशा देवी की जीत की घोषणा की। अध्यक्ष कुमारी स्तुति के गुट से चंदन कुमार धनरूआ उतरी 22 के जिप सदस्य से उनका मुकाबला था। जबकि पूर्व जिप अध्यक्ष अंजू देवी के गुट से बिहटा उतरी 5 से जिला परिषद सदस्य आशा देवी मैदान में उतरीं थी। बता दें कि 16 फरवरी को वर्तमान उपाध्यक्ष आशा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। जिसके बाद से सीट खाली थी। वोटिंग की प्रक्रिया 12 बजे से शुरू होनी थी। लेकिन लेकिन डीएम ने जिला परिषद के सदस्यों को एक्स्ट्रा समय दिया। इसके बाद वोटिंग प्रक्रिया में लगभग 20 मिनट देरी से शुरू हुई। जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को लेकर पटना समहरणालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मुख्य एंट्री गेट पर मजिस्ट्रेट और फोर्स की तैनाती की गई। दोनों गुट के सदस्य बैठक में पहुंच गए हैं। हॉल में जिला परिषद के सदस्यों को वोटिंग के बारे में समझाया गया। उसके बाद वोटिंग शुरू हुई।

You may have missed