September 26, 2026

एनडीए में कहीं कोई विवाद नहीं, जल्द सामने आएगी सीट शेयरिंग की जानकारी : अशोक चौधरी

  • मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अशोक चौधरी ने ग्रहण किया ग्रामीण विभाग का पदभार, कहा- सीएम के दिल्ली जाने की कोई जानकारी नहीं

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अहम बैठक होने वाली है। वहीं सीएम नीतीश दिल्ली जा रहे हैं। इसकी जानकारी उनके खास मंत्री अशोक चौधरी को ही नहीं है। दरअसल, नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। वहीं आज मंत्री अशोक चौधरी ने ग्रामीण विभाग के मंत्री के रुप में पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान अशोक चौधरी ने मीडियाकर्मी से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि उन्हें सीएम के दिल्ली जाने की कोई जानकारी नहीं है। वहीं सीट शेयरिंग को लेकर भी मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कहीं कोई परेशानी नहीं है। सही समय पर और उचित जगह पर इसकी घोषणा हो जाएगी। अभी तक जहां एनडीए की सरकार है वहां सीटों को लेकर घोषणा नहीं हुई है। बीजेपी ने जो दो लिस्ट जारी किए हैं वह भारतीय जनता पार्टी की है। आने वाले समय में एनडीए से बात करके सीट शेयरिंग होगा। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश को लेकर दिखाई जा रही नरमी को लेतर अशोक चौधरी ने कहा कि, वह समझ गए हैं कि नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहिए। तेजस्वी यादव ने सर्वे करवाया होगा जनता के बीच तो उनको मालूम चला होगा कि व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, इसलिए वह सॉफ्ट दिख रहे हैं। वहीं शिक्षक नियुक्ति को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि बीपीएससी ने कहीं कोई गड़बड़ी की बात स्वीकार नहीं की है, 18 सालों में नीतीश सरकार ने निष्पक्ष नियुक्ति कराई है। इस मामले को भी बीपीएससी देख रहा है। साथ ही मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि, सात निश्चय में ग्रामीण इलाकों में विकास को पहुँचाने की कोशिश हुई। जो सड़कों का निर्माण हुआ है वो 12 मासिक सड़क हो ये ख्याल हमलोगो को रखना है। पिछड़े दलित टोलो को हरहाल मे कनेक्टिविटी मिले ये प्राथमिकता है। नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बनना है।

 

You may have missed