बिग ब्रेकिंग-भाजपा से 12 तथा जदयू से 9 मंत्री लेंगे शाम 6:30 बजे शपथ..देखिए पूरी लिस्ट

पटना। बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझने के बाद आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार शाम 6:30 बजे होगा। भाजपा कोटे से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हो चुकी है।फाइनल लिस्ट भाजपा के द्वारा सीएम नीतीश कुमार को सौंप दी गई है। भाजपा के तरफ से 12 तथा जदयू की तरफ से 9 मंत्रियों के शपथ लेने की कंफर्म सूचना है भाजपा के तरफ से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नाम मंगल पांडेय, रेनू देवी, नीरज कुमार बबलू ,नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन ,जनक राम, केदार गुप्ता, दिलीप जायसवाल, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, सुरेंद्र मेहता और संतोष सिंह शामिल हैं। भाजपा के तरफ से पिछली बार मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्री दोबारा मंत्री नहीं बनाई जा रहे हैं।वहीं कुछ नए मंत्रियों के नाम सूची में शामिल है। वहीं दूसरी ओर वहीं जदयू कोटे से सुनील कुमार, शीला मंडल, अशोक चौधरी, महेश्वर हजारी, जयंत राज ,जमा खान, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और मदन सहनी शामिल हैं। 2020 के बाद गठित मंत्रिमंडल में महेश्वर हजारी का नाम नहीं था।लेकिन इस बार उनके नाम को मंत्रियों की सूची में रखा गया है इसके पूर्व में विधान सभा में उप स्पीकर भी रह चुके हैं।

About Post Author

You may have missed