October 29, 2026

रक्सौल में अवैध दस्तावेज़ के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

रक्सौल। भारत -नेपाल मैत्री पुल के समीप गुरुवार को आब्रजन कार्यालयकर्मियों व एसएसबी ने संयुक्त रूप से चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी हरैया ओपी प्रभारी अनुज कुमार ने दी।  अधिकारियों के मुताबिक, शाम में चीनी विदेशी नागरिक हेनान प्रांत निवासी फेंग जिन जियांग के पुत्र 57 वर्षीय फांग गेन्शन ने पर्सा जिला वीरगंज नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जिससे सुरक्षाकर्मियों ने संदेह के आधार पर पूछताछ किया। जिसमें बताया कि 28 फरवरी को काठमांडू से वीरगंज सड़क मार्ग से यात्री बस से आया और भारत के बॉर्डर का बाजार घूमने की योजना थी। उसके पास कोई कागजात नहीं था। उसके मोबाइल से जो कागजात यानी चाइनीज पासपोर्ट बरामद हुआ है। उसमें चीन के हेनान प्रांत से 19 जनवरी 020 को पासपोर्ट निर्गत हुआ है। नेपाल सरकार द्वारा 23 जनवरी 024 के निर्गत टूरिज्म वीसा पर 90 दिन यानी 21 अप्रैल 024 तक नेपाल में रहने की अनुमति दी गई है। नेपाल विदेश मंत्रालय द्वारा जारी वीजा संख्या टी 240040006 है। उक्त विदेशी नागरिक से सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग गहन पूछताछ की। फिलहाल जो जानकारी मिली है,उसके मुताबिक नेपाल भ्रमण के दौरान नेपाल बार्डर देखने के क्रम में गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया है। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना भारत सरकार विदेश मंत्रालय को भेज दिया है। इसके उपरांत मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है। चीनी नागरिक को बिना पासपोर्ट एवं वीजा के अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने के विरुद्ध भादवि 3 पासपोर्ट इंट्री भारतीय एक्ट 2920 के तहत शिकायत दर्ज किया गया है।

You may have missed