February 26, 2026

भागलपुर में युवक की गोली मरकर हत्या, लहूलुहान स्थिति में मिली लाश

भागलपुर। जिले में एक युवक की गोली मरकर हत्या कर दी गई। शरीर पर कई जख्म के निशान मिले है। परिजन के अनुसार उसे एक दोस्त ने फोन कर अपने पास सोने बुलाया था। सुबह उसकी लाश लहूलुहान स्थिति में छोटी लेन के समीप एक कोचिंग संस्थान के बगल में मिला। घटना जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरो माइल) थाना क्षेत्र के छोटी लाइन के पास की है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर परिजन भी पहुंचे परिजनों का आरोप है कि देर रात मृतक अजीत घर से यह कहकर के निकला था कि उसे अंबुज फोन किया है। अंबुज अकेले रहता है, इसलिए वह अपने पास सोने के लिए बुलाया है। सुबह उसकी लाश छोटी लेन के समीप एक कोचिंग संस्थान के बगल में मिला। युवक को कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई है। शरीर के कई अंग में जख्म का निशान है। मौके पर पहुंचे मृतक के मां पिता एवं अन्य परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम 8 बजे वह अपने पिता के दुकान पर से वापस घर लौटा था रात के 9 बजे अंबुज ने उसे कॉल कर अपने पास सोने के लिए बुलाया था। मृतक अजीत ने अपने परिजनों को इस बात की भी जानकारी दी थी कि अंबुज के पास वह सोने जा रहा है मित्र के पिता का कहना है कि अजीत से किसी का कोई दुश्मनी नहीं है। हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी नहीं है। मृतक 12वीं कक्षा के छात्र है अपने पिता के साथ एक मिष्ठान दुकान में काम करता था अंबुज अजीत के काफी पुराने दोस्त हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

You may have missed