September 27, 2026

नवादा में दर्दनाक हादसा; अनियंत्रित पिकअप ने दो को रौंदा, मौके पर मौत

नवादा। बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोती नगर केंदुआ गांव के समीप रफ्तार के कहर ने दो जिंदगियां लील ली। पिकअप वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान मोती नगर तेंदुआ गांव निवासी कृष्णा राम और राम अवतार राम के रूप में हुई है। मृतक के परिजन राजीव कुमार ने बताया कि दोनों सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। दोनों कृष्ण राम और राम अवतार शौच करने के लिए गांव से निकलकर सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को रौंद दिया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इन दिनों नवादा में कड़ाके की ठंड की वजह से कुहासा भरा रहता है। ऐसे में धुंध के कारण घटना दुर्घटना आम हो गयी है। वाहन चालक इस कुहासे में भी गाड़ियों के रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर रहे हैं ,जिसका लोग शिकार हो रहे हैं।

You may have missed