पटना सिविल कोर्ट में वकील से मोबाइल छिनतई, भागने के दौरान पुलिस जवान ने दो को दबोचा

पटना। बड़ी खबर राजधनी पटना से आ रही है, जहां सिविल कोर्ट परिसर में मोबाइल छीनकर भाग रहे 3 अपराधियों ने पुलिस जवान ने पकड़ लिया। वही पूछताछ के बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित एडवोकेट विजय कुमार तिवारी ने बताया कि कोर्ट परिसर में 3 लड़कों ने उनसे मोबाइल नंबर मांगा। वही नंबर देने के बाद मौका देखकर मेरा मोबाइल फ़ोन लेकर भागने लगा। वही शोर मचाते ही गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया व तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। वही पीड़ित वकील ने पीरबहोर थाने में इस संबध में केस दर्ज कराया है। वही इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। वही पटना पुलिस ने कहा की जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

You may have missed