August 12, 2026

पटना के मेजर की लद्दाख में मौत, 25 दिनों की छुट्टी के बाद ज्वाइन की थी ड्यूटी

पटना। पटना के पालीगंज अनुमंडल के खिड़िमोड़ निवासी विद्यानंद महतो का पुत्र मनोज कुमार भारतीय सेना में मेजर के पद पर लद्दाख बॉर्डर पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वो 25 दिन पहले ही छुट्टी खत्म कर पालीगुंज से लद्दाख गए थे। मृतक जवान के दो बच्चे हैं। जिसमें एक 6 साल का बेटी और तीन साल की बेटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक मेजर मनोज कुमार की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

You may have missed