September 16, 2026

लोकसभा चुनाव में जीरो पर आउट होगीं जदयू, नीतीश की पार्टी को लेकर सुशील मोदी का दावा

पटना। बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण न देकर अपमानित किया था। उन्होंने आगे कहा की नीतीश कुमार के राजद से हाथ मिलाने व तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के कारण अतिपिछड़ों ने जदयू व महागठबंधन से किनारा कर लिया। मोदी ने दावा किया है की अतिपिछड़ा जनाधार पूरी तरह भाजपा के साथ आ चुका है। सुशील मोदी ने आगे कहा कि BJP ने अतिपिछड़ा समाज से आने वाले नरेंद्र भाई मोदी को पीएम बनाकर अतिपिछड़ा वर्ग को सम्मान दिया व इस वर्ग का विश्वास जीता। उन्होंने ‌अतिपिछडा समाज से अपील की कि 24 जनवरी को पटना के मिलर स्कूल मैदान में बीजेपी की ओर से आयोजित कर्पूरी ठाकुर जन्मशती समारोह में शामिल हो कर इसे ऐतिहासिक बनाए। पार्टी हर जिले में कर्पूरी जयंती मना रही है। उन्होंने आगे कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग ने नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट दिया था। जदयू को केवल 2 सीट मिली थी। 2024 में अतिपिछड़ा विरोधी JDU जीरो पर आउट होगा।

You may have missed