August 12, 2026

राम मंदिर को लेकर दिए बयान पर चिराग बोले- लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है राजद

पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शिक्षा मंत्री द्वारा राम मंदिर को लेकर दिये गए विवादित बयान पर चिराग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अपने विभाग के ध्यान रखने के अलावा उनकी चिंता सनातन धर्म को गाली देने को लेकर इतना ज्यादा क्यों है? ये हम लोग के समझ के पड़े हैं। आए दिन इस तरीके के बयान देना व मुझे ताजुब होता है कि पार्टी का नेतृत्व व उनके गठबंधन के साथि क्यों इन तमाम बातों को बरदाश करते हैं। क्या उनको इस बात का एहसास नहीं है कि यह तमाम बातें आस्था से जुड़ी हुई है, कहीं ना कहीं आप लोगों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं, कहीं ना कहीं आप लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। हमने कई बार पूर्व में भी कह चुके हैं इस तरीके के बयान देने वाले मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए और इन्होंने आदतन इस तरीके का बयान देने का एक श्रृंखला इन्होंने तैयार कर दी है। ऐसे में जवाब उनके दल को देने की जरूरत है। क्या आप सनातन पर हो रहे इस तरीके के बयान बाजी को बरदाश्त करेंगे व उन्होंने बरदाश किया है। इसलिए उनका हश्र जितने भी राज्यों में चुनाव हुए हैं, अगर यह गठबंधन हारा है तो इस बयानों के वजह से ही हारा है।

You may have missed