February 13, 2026

इंडिया में सीट शेयरिंग फॉर्मूला को लेकर कांग्रेस जनवरी में सहयोगी पार्टियों से करेगी बात, गहलोत ने दी जानकारी

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग फॉर्मूला को लेकर अब तक कोई सामाधान नहीं निकल पाया है, लेकिन कई दलों की बेरुखी के बीच कांग्रेस खेमे से खबर आई है कि पार्टी जल्द ही इस पर बातचीत शुरू करेगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक बताया कि कांग्रेस जनवरी के पहले सप्ताह से इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत शुरू करेगी। इधर, कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति (एनएसी) की दूसरी बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में मुकुल वासनिक के आवास पर चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के कई नेता उनके आवास पर पहुंचे हैं। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर ये बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस समिति का गठन इस महीने की शुरुआत में किया गया है, जिसका काम आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा करना है। इस समिति की पहली बैठक पिछले सप्ताह शनिवार को संपन्न हुई थी। मुकुल वासनिक को इस समिति के संयोजक बनाया गया था। इस पर वासनिक ने कहा था कि समिति राज्य इकाइयों के साथ चर्चा के बाद सीट-शेयरिंग के फॉर्मूले पर फैसला करेगी। इस समिति में संयोजक मुकुल वासनिक के अलावा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश सहित दिग्गज नेता सदस्य बनाए गए।

You may have missed