PATNA : कांग्रेस के 139वाँ स्थापना दिवस पर सदाकत आश्रम में फहराया गया ध्वज, कई नेता रहे मौजूद

- दासता से मुक्ति कि अभिव्यक्ति है कांग्रेस : डॉ. अखिलेश
पटना। आज पूरे प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। बूथ स्तर से लेकर प्रखंड और जिला स्तर के साथ पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वही इस अवसर पर प्रदेश के 1 लाख से ज्यादा मतदान केन्द्रों, 534 प्रखंडों और 40 जिलों समेत राजधानी पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराया गया। झंडारोहन कार्यक्रम में सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस का ध्वज फहराया। मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित ‘‘हैं तैयार हम’’ महारैली में नागपुर गये हुए हैं। नागपुर से भेजे अपने संदेश में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 में अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाने के लिए की गयी थी। यह मुक्ति संग्राम कालान्तर में कई अन्य समस्याओं से जुझते हुए देश को तरक्की की राय पर ला खड़ा किया। सही मायने में कांग्रेस दासता से मुक्ति की अभिव्यक्ति का नाम है। चाहे वह दासता राजनीतिक हो, आर्थिक हो, सामाजिक या सांस्कृतिक हो। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस एक बार फिर भाजपा की दासता से देश को आजाद करने की मुहिम में जुटी है। इसीलिए दक्षिणपंथी विचारधारा के मुख्यालय नागपुर में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का झंडा रोहण कार्यक्रम रखा गया है। वही इस संकल्प के साथ कि हम फिर से तानाशाही, निरंकुश और विभाजनकारी सरकार से आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए हर स्तर पर तैयार हैं। वही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस सेवादल को नया झंडा सौंपा। गौरतलब है कि वृहस्पतिवार को कांग्रेस की स्थापना दिवस के साथ सेवादल का 100 साल भी पूरा हुआ। वही इस अवसर पर सेवादल द्वारा पार्टी मुख्यालय से गाँधी मैदान स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व सेवा दल प्रमुख संजय यादव ने किया। वही इस अवसर पर उपस्थित रहने वाले लोगों में शामिल है- विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र, संजी प्रसाद टौनी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, कपिल देव प्रसाद यादव, हरखु झा, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, अमिता भूषण, भावना झा, विनोद कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
